बालों को हेल्थी रखने के लिए उनकी देखभाल करना उतना ही आवश्यक है जितना अपने शरीर को। बालों में तेल लगाने से समग्र स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तेल हमारे बालों को मजबूती के साथ साथ उन्हें मुलायम, और चमकदार भी बनाता है। लेकिन तेल को लगाने के लिए एक सही तरीका अपनाना भी आवश्यक है।
इस लेख में आपको बताया जाएगा की आपको अपने बालों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार से तथा कितनी देर के लिए तेल का उपयोग करना चाहिए। सही तेल का चयन करना भी आवश्यक है जो आपके बालों की स्तिथि और प्रकार पर निर्भर करता है।
तेल लगाने का समय:
नियमित अंतराल पर: बालों में तेल लगाने से मजबूती तभी प्रदान होती है जब आप इसे सही रूप से उपयोग करते हैं। अपने बालों का स्वस्थ ठीक रखने के लिए काम से काम एक सप्ताह में दो से तीन बार तेल से अपने सिर और बालों की मालिश करें। तेल आपके बालों को पोषण देता है।
रात के समय: सबसे सही और अच्छा समय तेल को लगाने का होता है रात का। रात को सोने से पहले आप तेल लगा सकते है और इस प्रकार तेल का असर भी अच्छा होता है। रात भर तेल को छोड़ने से आपके बालों की नमी भी दूर होती है तथा आपके बाल हेल्थी होते हैं।
बालों को धोने से पहले: यदि आप रात भर तेल लगा कर नही रखना चाहते तो आप तेल को नहाने से दो या तीन घंटे पहले भी लगा सकते है। तेल लगाने के बाद, बालों को अच्छी तरह से अपने पसंदीदा शैंपू से बाल धो ले।
तेल के कैसे लगाएं?
बालों को साफ करे: तेल लगाने से पहले महत्वपूर्ण है कि आप अपने बालों को धो के अच्छे से साफ कर ले ताकि तेल का उपयोग अच्छे तरह से हो। यदि आपके बाल गंदे होंगे या उनमें उलझने होंगी तब बाल खराब और ज़्यादा टूटने की संभावना है।
1. गर्म तेल: अपने सिर पर तेल का उपयोग करने से पहले आप तेल को हल्का गर्म कर लें। तेल को गरम करने से बालों को अच्छी तरह से पोषण मिलता है और बालों में अच्छे से सामा जाता है।
2. धीरे धीरे लगाएं: तेल को सिर पर हल्के हाथों से लगाएं और धीरे धीरे मालिश करें। तेल लगाने पर हमारे बाल कोमल हो जाते है और ज्यादा जोर से मालिश करने से बाल झड़ भी सकते हैं। बालों पर और सिर पर हल्के हाथों के तरीके से ही तेल लगाएं।
3. बालों की मालिश: जोर जोर से मालिश मत करें। बालों की मालिश से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ती है और बाल मजबूत होते है।
4. तेल का असर: तेल के बढ़िया असर पाने के लिए इसे सारी रात के लिए छोड़ दे। सारी रात लगे रहने से यह बालों को काफी फायदे देता है। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते को कम से कम आधे घंटे से एक घंटे तक तेल को अपने सिर पर जरूर लगाएं।
5. धूप से बचाव: यदि आप तेल दिन के समय लगा रहे है तो आप धूप से अपने बालों का बचाव करें। तेल लगा कर धूप में न निकलें।
Best तेल कौन सा चुने:
1. प्याज का तेल
Onion Hair Oil आपके बालों को पोषण देता है। यह तेल आपके बालों को और आपके स्कैल्प को बालों की समस्यों से लड़ने के लिए मजबूती प्रधान करता है। इस तेल को सात तेलों के मिश्रण से बनाया है। इनमें ऑलिव ऑयल, कैस्टर ऑयल, मोरक्कन ऑयल, कोकोनट ऑयल, आलमंड ऑयल, जोजोबा ऑयल और मुख्य इंग्रीडिएंट ऑनियन ब्लैक सीड्स का उपयोग किया गया हैं।
यह तेल बालों को झड़ने से तो बचाता ही है लेकिन यह बालों को मजबूती के साथ साथ चमक भी देता है और आपके बालों को लंबा करने में भी मदद करता है। इस ऑयल को हल्का गरम करके अपने सिर पर मालिश करने से बहुत फ़ायदे मिलते हैं। इस तेल में कोई भी हार्मफुल केमिकल या मिलावट नही हैं।
2. नारियल तेल:
नारियल तेल एक प्राकृतिक तेल है जो बालों को लाइट और स्वस्थ बनाता है। यह बालों को हेल्थी करता है और बालों की क्वालिटी को अच्छा करता है। बालों को लंबा और मजबूत बनाने के लिए नारियल तेल सबसे बेहतरीन हैं। यह बालों को चमकदार भी बनाता है।
3. एलोवेरा तेल:
एलोवेरा बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसका तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बालों को ढेर सारा पोषण देता है। यह तेल बालों को हेल्थी रखता है।
4. जैतून तेल:
जैतून तेल बालों के स्वास्थ्य के लिए सबसे जायदा फायदेमंद माना गया है। यह तेल बालों को बहुत चमकदार और मुलायम बनाता है। जैतून का तेल बालों की हेल्थ को अच्छा करता है और मजबूती में भी इसे काफ़ी फायदा प्रदान करता है।
5. अर्गन तेल:
अर्गन तेल को एक अच्छा विकल्प समझा जा सकता है। यह तेल बालों को मुलायम बनाता है। यह बालों को न्यूरिश करता है। इस से आपके बालों से खोई हुई चमक भी वापिस मिलती है।
संक्षेप:
इस प्रकार से आप अपने बालों का ध्यान रख सकते है तथा उसकी हेल्थ को अच्छा कर सकते हैं। अब आप जानते हैं कि आपको अपने बालों में तेल का उपयोग कब करना चाहिए और कैसे करना चाहिए। इन स्लाहों का पालन करने से आप अपने बालों का स्वस्थ अच्छा कर सकते है। अपने बालों को मुलायम और चमकदार करने के लिए कौनसे तेल का उपयोग करना चाहिए, इसे भी आप जानते हैं।
याद रखे, हर इंसान के बालों की आवश्यकताएँ अलग होती हैं और उसे उसी के हिसाब से ट्रीट करना चाहिए इसलिए आप अपने डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें।